प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़ किया पुलिस के हवाले
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jul 2024 10:56 PM
परसबिगहा थाना क्षेत्र के अमैन मठिया पर प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ा गया प्रेमी कल्पा थाना क्षेत्र के मक्षनपुरा का रहने वाला बताया जाता है,
जहानाबाद.
परसबिगहा थाना क्षेत्र के अमैन मठिया पर प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ा गया प्रेमी कल्पा थाना क्षेत्र के मक्षनपुरा का रहने वाला बताया जाता है, जो अपने दोस्त के साथ बीती शाम बाइक पर सवार होकर लड़की से मिलने पहुंचा था. बताया जाता है कि गांव में वैवाहिक कार्यक्रम था. सभी लोग विवाह उत्सव कार्यक्रम को संपन्न कराने में व्यस्त थे. इसी क्रम में प्रेमी अपने दोस्तों के साथ बाइक से अमैन मठिया पहुंच गया और गांव के इर्द-गिर्द चक्कर काट रहा था. इसी क्रम में स्थानीय लोगों को शक हो गया. इसके बाद पूछताछ किया तो वह सही जवाब देने में आना-कानी करने लगा. इसके बाद ग्रामीण को और भी शक बढ़ गया. इस क्रम में संदिग्ध लड़के को पकड़ कर ग्रामीणों ने जमकर खबर ली. इस दौरान प्रेमी एवं उसके दोस्त गांव में ही बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए. जानकार बताते हैं कि लड़की का घर टाली है जो वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए अपने ननिहाल पहुंची थी. इसी क्रम में मंगलवार की शाम प्रेमी अपने दोस्तों के साथ मिलने के लिए पहुंचा था. गाड़ी छोड़ फरार होने के बाद बुधवार को प्रेमी अपने दोस्तों को बुलाकर बाइक लाने के लिए गांव भेजा, जहां ग्रामीणों ने तीन लड़के को पकड़ लिया और संदिग्ध युवक को बुलाने के लिए दोस्तों पर दबाव बनाया. इसके बाद लड़का गांव से कुछ दूर पर पहुंच मोबाइल के माध्यम से बातचीत कर रहा था. इसी क्रम में ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. हाइवोल्टेज ड्रामा के बाद लड़के के परिजन को जानकारी मिली तो दोस्त के परिजन मौके पर पहुंचे. इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस सभी युवक को पकड़कर अपने साथ थाने ले गयी है. पकड़े गये लड़कों में एक लड़की का प्रेमी एवं तीन दोस्त बताये जाते हैं जिससे पुलिस पूछताछ करने में जुटी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










