प्रखंड शिक्षा कार्यालय का ताला तोड़ एलइडी टीवी की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jun 2024 11:50 PM
शहर में चोर-उचक्कों का आतंक बढ़ते जा रहा है. नगर थाना क्षेत्र के प्रखंड शिक्षा कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने गुरुवार की रात कार्यालय में लगे एलइडी टीवी की चोरी कर ली.
जहानाबाद. शहर में चोर-उचक्कों का आतंक बढ़ते जा रहा है. नगर थाना क्षेत्र के प्रखंड शिक्षा कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने गुरुवार की रात कार्यालय में लगे एलइडी टीवी की चोरी कर ली. इस संदर्भ में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहन चौधरी ने नगर थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि 20 जून को बंदोबस्त कार्यालय के बड़ा बाबू विनोद कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि उदय कुमार जो आइइसी एजेंसी के कर्मी हैं तथा सर्वर का काम करते हैं. उन्होंने बताया कि गेट पर आये तो देखा कि गेट का ताला टूटा पड़ा है और अंदर गए तो देखा कि प्रथम तल्ले पर लगे एलइडी टीवी गायब है. चोरी की सूचना पर जब मैं कार्यालय पहुंच कर देखा तो पाया कि एलइडी टीवी चोरों ने चोरी कर ली है. अपने कर्मियों से पूछताछ में कुछ भी पता नहीं चला. इसके बाद उन्होंने पुलिस के समक्ष शिकायत देकर चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










