jehanabad news : भाजपा नेताओं ने बंगाल के सीएम व बांग्लादेश के शासक का जलाया पुतला

Updated:
विज्ञापन
jehanabad news : भाजपा नेताओं ने बंगाल के सीएम व बांग्लादेश के शासक का जलाया पुतला

jehanabad news : प्रखंड मुख्यालय स्थित जगदेव चौक पर रविवार की शाम बांग्लादेश के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं बांग्लादेश के शासक मो यूसुफ का पुतला दहन किया गया

विज्ञापन

करपी. प्रखंड मुख्यालय स्थित जगदेव चौक पर रविवार की शाम बांग्लादेश के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं बांग्लादेश के शासक मो यूसुफ का पुतला दहन किया गया. इसके पूर्व भाजपा नेताओं ने करपी में जुलूस निकाली तथा बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बांग्लादेशी शासक मोहम्मद यूसुफ के खिलाफ भी नारेबाजी हुई. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के करपी मंडल महामंत्री गुड्डू शर्मा तथा संचालन मंडल महामंत्री रमेश पांडेय ने किया. जगदेव चौक पर पुतला दहन के बाद सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सह पूर्व जिला पार्षद आनंद चंद्रवंशी ने कहा कि भारत ने अपने सैकड़ों सैनिकों को कुर्बान कर बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी दिलायी थी. भारत ने अपना नुकसान करके भी बांग्लादेश को आगे बढ़ाया. जबकि बांग्लादेश की हरकतें अब हैरान करने वाली है. बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है. वहां अल्पसंख्यक सिख ईसाई बौद्ध भी सुरक्षित नहीं है. कभी बांग्लादेश के जानी दुश्मन रहे पाकिस्तान और चीन आज उसका हितैषी बना हुआ है. इस मामले पर भारत सरकार को कड़ा एक्शन लेना चाहिए. भाजपा नेता वेंकटेश शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश और भारत एक समय दोस्त हुआ करते थे, लेकिन आज बांग्लादेश भारत के बजाय पाकिस्तान एवं चीन को अपना बना रहा है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के मामले में मौन है. इसकी जितनी भी निंदा की जाये वह कम होगी. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुन्नी चंद्रवंशी, मुकुल पटेल, शैलेश सिंह, अर्जुन सिंह, मुकेश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, दशरथ किशोर, शारदा सिंह, ब्रजेश सिंह, उमेश खत्री समेत दर्जनों भाजपाई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन