जहानाबाद गांधी मैदान में 60 लाख से बना मॉडल शौचालय उद्घाटन के बाद भी बंद, सुविधा के इंतजार में लोग

Updated:
विज्ञापन
गांधी मैदान, जहानाबाद

गांधी मैदान, जहानाबाद

Jehanabad News: जहानाबाद के गांधी मैदान में 60 लाख की लागत से बना मॉडल शौचालय उद्घाटन के बाद भी बंद है, जिससे खिलाड़ी और आम लोग परेशान हैं.

विज्ञापन

Jehanabad News: जहानाबाद के गांधी मैदान में करीब 60 लाख रुपये की लागत से बना मॉडल शौचालय उद्घाटन के कई दिनों बाद भी लोगों के लिए शुरू नहीं हो सका है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के दौरान इसका उद्घाटन कर चुके हैं, लेकिन शौचालय पर अब भी ताला लटका हुआ है. इसके कारण प्रतिदिन गांधी मैदान आने वाले सैकड़ों युवाओं, महिलाओं और मॉर्निंग वॉक करने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

फिजिकल तैयारी करने वाले युवाओं को सबसे अधिक परेशानी

गांधी मैदान में सुबह और शाम सैकड़ों युवक-युवतियां पुलिस, सेना और अन्य सरकारी नौकरियों की शारीरिक परीक्षा की तैयारी करते हैं. इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए भी यहां पहुंचते हैं. बावजूद इसके शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है.

युवतियों को उठानी पड़ रही ज्यादा परेशानी

गांधी मैदान में फिजिकल तैयारी करने वालों में बड़ी संख्या युवतियों की भी है. शौचालय नहीं होने के कारण उन्हें सबसे अधिक परेशानी होती है. आसपास घनी आबादी होने की वजह से वे किसी गली या मोहल्ले का भी सहारा नहीं ले सकती हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि शौचालय का निर्माण कई माह पहले पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक इसे चालू नहीं किया गया.

पेयजल के लिए भी लोगों को करना पड़ता है संघर्ष

गांधी मैदान में शीतल पेयजल की भी व्यवस्था नहीं है. घंटों अभ्यास करने वाले युवक-युवतियों को पानी के लिए आसपास के घरों का सहारा लेना पड़ता है. कई युवा अपने साथ पानी की बोतल लेकर आते हैं, लेकिन अभ्यास के दौरान पानी खत्म होने पर उन्हें स्थानीय लोगों से पानी मांगना पड़ता है.

बड़े आयोजनों का प्रमुख केंद्र है गांधी मैदान

गांधी मैदान शहर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है. यहां राजनीतिक दलों की रैलियां, सभाएं और अन्य बड़े आयोजन होते रहते हैं. ऐसे महत्वपूर्ण स्थल पर शौचालय और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने से लोगों में नाराजगी है.

जल्द शुरू होगा मॉडल शौचालय : एसडीएम

एसडीएम राजीव रंजन सिंह ने बताया कि गांधी मैदान में मॉडल शौचालय का निर्माण पूरा हो चुका है. इसे आम लोगों के उपयोग के लिए जल्द ही चालू कराया जाएगा, जिससे यहां आने वाले लोगों की परेशानी दूर हो सकेगी.

Also Read: पॉलिटिकल कंसल्टेंसी का काम छोड़ने के बाद भी बढ़ी प्रशांत किशोर की दौलत, हलफनामे में बताया कमाई का पूरा जरिया


विज्ञापन
Mritunjay Jehanabad

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन