ePaper

दो बोतल शराब के साथ बाइक सवार तस्कर धराया, भेजा जेल

Updated at : 06 Sep 2024 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
दो बोतल शराब के साथ बाइक सवार तस्कर धराया, भेजा जेल

नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारगिल चौक के समीप से दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

जहानाबाद. नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारगिल चौक के समीप से दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब तस्कर नगर थाना क्षेत्र के घोसी रोड गांधी मैदान का रहने वाला शुभम कुमार बताया जाता है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस बाबत थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ब्लू कलर का होंडा शाइन मोटरसाइकिल पर सवार होकर बैग में एक युवक शराब लेकर जा रहा है. सूचना के आलोक में कारगिल चौक पर चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी क्रम में पुलिस ने देखा कि एक युवक तेज गति से बाइक लेकर आ रहा है और पुलिस को देखकर बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस बल ने खदेड़ कर पकड़ लिया. पकड़े गये युवक के बैग की तलाशी ली, तो बैग में 375 एमएल का एक बोतल विसलर मार्ट व 750 एमएल का एक गोल्फर्स शॉट प्रीमियम बैरल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. बरामद शराब के आधार पर पुलिस ने बाइक को जब्त करते हुए शराब तस्कर को थाना लाया और विधि-सम्मत कार्रवाई कर उत्पाद अधिनियम के तहत जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन