Bihar Crime: फ्लिपकार्ट के ऑफिस से ताला तोड़कर 1.50 लाख रुपये के सामान की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Published by :Paritosh Shahi
Published at :25 Nov 2024 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Crime: फ्लिपकार्ट के ऑफिस से ताला तोड़कर 1.50 लाख रुपये के सामान की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Bihar Crime: जहानाबाद जिले में फ्लिप्कार्ट ऑफिस से चोरों ने 1:50 लाख रुपये सामान उड़ा दिया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

Bihar Crime: जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के नजदीक फ्लिपकार्ट ऑफिस का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. इस मामले में कर्मी के द्वारा स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया है. मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि फ्लिपकार्ट के कर्मी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.

क्या बोले थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि कर्मी के द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि वे लोग शनिवार की देर शाम सेंटर में ताला मार कर अपने घर चले गए थे. वहीं रविवार के दिन उन्हें पता चला कि उनके सेंटर का ताला टूटा हुआ है. उन्होंने बताया कि घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपए के सामान अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में पुलिस तफ्तीश कर रही है. जल्द ही चोर को पकड़ लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: Chirag Paswan: चिराग के जीजा अरुण भारती का हुआ प्रमोशन, मिली नई जिम्मेदारी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन