छपरा में बीडीओ पर हमले के विरोध में अरवल के बीडीओ दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर ड्यूटी पर रहे

Author Nishikant kumr|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर विरोध जताते | Prabhat Khabar Network

काली पट्टी बांधकर विरोध जताते | Prabhat Khabar Network

छपरा में प्रदर्शन के दौरान घायल हुए बीडीओ रितेश कुमार सिंह और दृष्टि पाठक के समर्थन में अरवल जिले के सभी बीडीओ दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर कार्य करते रहे. बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ ने अधिकारियों की सुरक्षा और घायल बीडीओ के उपचार को लेकर राज्य सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है.

विज्ञापन

Arwal News: छपरा में छात्र प्रदर्शन के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारियों पर हुए हमले के विरोध में बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर अरवल जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध जताया.

जानकारी के अनुसार, छपरा में प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव में बीडीओ रितेश कुमार सिंह और बीडीओ दृष्टि पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना में रितेश कुमार सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी तथा उनकी खोपड़ी फ्रैक्चर हो गई. वहीं दृष्टि पाठक की आंख में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी दृष्टि प्रभावित होने की बात कही जा रही है. दोनों अधिकारियों का इलाज चल रहा है.

सुरक्षा और उपचार की मांग को लेकर विरोध

बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ ने घटना के विरोध में राज्यभर के प्रखंड विकास पदाधिकारियों से काली पट्टी बांधकर कार्य करने का आह्वान किया है. इसी क्रम में अरवल जिले के बीडीओ भी नियमित सरकारी कार्यों का निर्वहन करते हुए काली पट्टी धारण कर विरोध जता रहे हैं.

संघ का कहना है कि यह विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक राज्य सरकार घायल अधिकारियों के उपचार और आवश्यक सहयोग को लेकर ठोस घोषणा नहीं करती तथा प्रखंड विकास पदाधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में प्रभावी निर्णय नहीं लेती.

सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग

संघ ने राज्य सरकार से मांग की है कि घटना में घायल अधिकारियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए.


विज्ञापन
Nishikant Kumr

लेखक के बारे में

By Nishikant Kumr

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन