Jehanabad : असामाजिक तत्वों ने निजामउद्दीनपुर में की फायरिंग

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : असामाजिक तत्वों ने निजामउद्दीनपुर में     की फायरिंग

नगर थाना क्षेत्र के निजामउद्दीनपुर में बीती रात असामाजिक तत्वों द्वारा फायरिंग किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि नगर थाने की पुलिस ऐसी घटना की जानकारी नहीं होने की बात बताते हुए अनभिज्ञता जतायी है

विज्ञापन

जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के निजामउद्दीनपुर में बीती रात असामाजिक तत्वों द्वारा फायरिंग किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि नगर थाने की पुलिस ऐसी घटना की जानकारी नहीं होने की बात बताते हुए अनभिज्ञता जतायी है लेकिन स्थानीय लोगों की मानें तो बीती रात गोलीबारी की घटना निजामउद्दीनपुर इलाके के सीताराम चंद्रवंशी पथ पर हुई है, जो असामाजिक तत्वों की सोची-समझी करतूत है. जानकार बताते हैं कि चंद्रवंशी पथ में एक किरायेदार रहते हैं जिनके घर पर पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक ने फायरिंग की थी. हालांकि यह पुलिसिया जांच का विषय है कि फायरिंग करने वाला शरारती तत्व कौन था और उसका उद्देश्य क्या है लेकिन सूत्र बताते हैं कि फायरिंग जैसी घटना को अंजाम जिसने भी दिया है उसका उद्देश्य है कि मुहल्ले में इसका वर्चस्व कायम हो और लोग उससे डरे. दबे जुबां से लोग यह भी कह रहे हैं कि फायरिंग करने वाला व्यक्ति नशेड़ी किस्म का युवक है जो आपराधिक घटना में शामिल रहता है. इस बाबत थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया है कि गोलीबारी की घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है. अगर ऐसा है तो मामले की जांच-पड़ताल की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन