Jehanabad : पइन में डूबने से वृद्ध महिला की गयी जान

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : पइन में डूबने से वृद्ध महिला की गयी जान

परसबिगहा थाना क्षेत्र के कोसडिहरा गांव स्थित पइन में डूबने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. मृतका कौशल्या देवी (70 वर्ष) बतायी जाती है.

विज्ञापन

रतनी. परसबिगहा थाना क्षेत्र के कोसडिहरा गांव स्थित पइन में डूबने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. मृतका कौशल्या देवी (70 वर्ष) बतायी जाती है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त महिला बीते देर शाम पइन के पास शौच के लिए गई थी, जहां पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चली गयी. हालांकि काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन व ग्रामीण उसकी खोजबीन करना शुरू कर दिए. खोजबीन के क्रम में जब पइन के पास आये तो उन्हें आशंका हुई, जिसके बाद उन लोगों ने पानी में खोजबीन किया. खोजबीन के क्रम में शव पइन से बाहर निकाला गया. हालांकि मौत की सूचना थाने को दी गयी. इसके बाद थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. इधर मौत के बाद घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो- रो कर हाल-बेहाल हो रहा था. इधर पूछे जाने पर थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि पइन में डूबने से एक महिला की मौत हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन