ePaper

Jehanabad : अज्ञात वाहन के धक्के से बुजुर्ग की गयी जान

Updated at : 13 Sep 2025 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : अज्ञात वाहन के धक्के से बुजुर्ग की गयी जान

शनिवार की देर शाम पटना- गया राष्ट्रीय मार्ग के कोहरा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन के ठोकर से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई. मृत बुजुर्ग की पहचान अब तक नहीं हो सका है.

विज्ञापन

मखदुमपुर. शनिवार की देर शाम पटना- गया राष्ट्रीय मार्ग के कोहरा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन के ठोकर से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई. मृत बुजुर्ग की पहचान अब तक नहीं हो सका है. जानकारी के अनुसार पटना -गया राष्ट्रीय मार्ग के कोहरा मोड़ के समीप एक बुजुर्ग सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन में जबरदस्त ठोकर मार दिया. वहीं पास में ही टोल प्लाजा पर खड़े रहे रोड एंबुलेंस वाहन 1033 ने बुजुर्ग को रेफरल अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना की सूचना पर पहुंची टेहटा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुटी हुई है एवं पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन