ePaper

Jehanabad : अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान, प्रशासनिक तैयारी पूरी

Updated at : 13 Sep 2025 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान, प्रशासनिक तैयारी पूरी

जिले में सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त करने की दिशा में प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है. पटना-गया मुख्य मार्ग सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जायेगा,

विज्ञापन

जहानाबाद सदर.

जिले में सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त करने की दिशा में प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है. पटना-गया मुख्य मार्ग सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जायेगा, जिसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. गौरतलब है कि करीब 5 महीने पहले प्रशासन ने डीएम आवास से लेकर स्टेशन तक और कनौदी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी. उस दौरान 54 अतिक्रमणकारियों की पहचान की गयी थी, लेकिन सिर्फ 16 पर कार्रवाई हो सकी थी. शेष के विरुद्ध अभियान किसी कारणवश रुक गया था. अब प्रशासन ने एक बार फिर से पटना-गया मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त करने का संकल्प लिया है. इसके तहत अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी नोटिस भेजे जा चुके हैं. चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वालों पर अब बलपूर्वक कार्रवाई की जायेगी. वहीं प्रशासन का ध्यान केवल पक्के अतिक्रमण तक सीमित नहीं रहेगा. इस बार अस्थायी अतिक्रमण जैसे सड़क पर ठेला, दुकान, शेड, सामान फैलाकर व्यवसाय करनेवालों पर भी बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जायेगा. स्थानीय लोगों की शिकायत है कि सुबह होते ही दुकानदार सड़क पर कब्जा जमा लेते हैं, जिससे आवागमन में बाधा, ट्रैफिक जाम और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन