सैदपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से युवक घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सोमवार की शाम पटना-गया राष्ट्रीय मार्ग के सैदपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक सैदपुर गांव निवासी अमित कुमार बताया जाता है.
विज्ञापन
मखदुमपुर. सोमवार की शाम पटना-गया राष्ट्रीय मार्ग के सैदपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक सैदपुर गांव निवासी अमित कुमार बताया जाता है.
जानकारी के अनुसार सैदपुर गांव निवासी अमित सोमवार की देर शाम साउंड बॉक्स लाने के लिए टेहटा बाजार जा रहा था, तभी गांव के ही समीप पटना-गया राष्ट्रीय मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया है. खबर लिखे जाने तक युवक बेहोश है.सड़क दुर्घटना में ग्राम कचहरी सचिव जख्मी
घोसी. जहानाबाद-घोसी मुख्य सड़क मार्ग पर घुरनबिगहा गांव से पश्चिम मोटरसाईकिल दुर्घटना में कुर्रे पंचायत के ग्राम कचहरी सचिव गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी ग्राम कचहरी सचिव बड़की वभनपुरा गांव निवासी भोला प्रसाद बताया जाता है. ग्राम कचहरी सचिव घोसी बाजार से जिउतिया पर्व के सामान खरीद कर अपने मोटरसाईकिल पर सवार होकर घर वापस जा रहा था तभी घोसी-जहानाबाद मुख्य सड़क मार्ग पर घुरनबिगहा गांव से पश्चिम विपरीत दिशा से आ रही एक स्कूटी सवार ने स्कूटी से जोरदार धक्का मार दिया जिससे भोला प्रसाद जख्मी हो गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










