शर्मनाक ! 12 साल की छात्रा को अकेले पाकर स्कूल के 4 टीचरों ने किया गैंगरेप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद/काको : उर्दू मिडिल स्कूल में नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल के शिक्षकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना रविवार की दोपहर की है. पीड़िता की मां भी शििक्षका है. इस संबंध में शिक्षिका ने विद्यालय के हेडमास्टर और तीन शिक्षकों सहित चार लोगों को नामजद करते हुए महिला थाने में एफआइआर दर्ज […]
विज्ञापन
जहानाबाद/काको : उर्दू मिडिल स्कूल में नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल के शिक्षकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना रविवार की दोपहर की है. पीड़िता की मां भी शििक्षका है. इस संबंध में शिक्षिका ने विद्यालय के हेडमास्टर और तीन शिक्षकों सहित चार लोगों को नामजद करते हुए महिला थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी 12 वर्षीया पुत्री कुछ असामान्य है. वह विद्यालय में पढ़ने जाती है. दोपहर के समय टिफिन में उनकी पुत्री नहीं मिली, तो उसने समझा कि कहीं खेल रही होगी.
जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां ने यह भी बताया कि घंटी लगने के बाद वह क्लास में पढ़ाने चली गयी. थोड़ी देर बाद स्कूल की कुछ लड़कियों ने सूचना दी की उनकी पुत्री विद्यालय के छत पर खून से लथपथ है. शिक्षिका का आरोप है कि स्कूल के हेडमास्टर और आरोपित शिक्षकों का आचरण गलत है. अन्य लड़कियों के साथ भी गलत काम किया जाता है. महिला थानाध्यक्ष कुसुम भारती ने बताया कि इस संबंध में थाने में एफआइआर दर्ज की गयी है. हेडमास्टर और तीन शिक्षकों को अभियुक्त बनाया गया है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. लड़की की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी है.
घटना के मुख्य विंदू
-इलाज के लिए ब्रह्मपुरा के एक निजी अस्पताल में कराया भरती
-घायल युवक दसवीं का है छात्र
-स्थिति गंभीर होने से देर शाम पटना रेफर
-पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
-स्कूल की छत पर छात्रा से शिक्षकों ने किया गैंगरेप
-नाबालिग पीड़िता की मां उसी स्कूल में शिक्षिका के पद पर हैं कार्यरत
-प्राथमिकी दर्ज, हेडमास्टर सहित चार शिक्षक नामजद
-सदर अस्पताल में छात्रा की हुई मेडिकल जांच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










