10 करोड़ रुपये लेकर कमेटी संचालकों का गिरोह फरार

Updated:
विज्ञापन

एक सदस्य ने नगर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी तीन नामजद अभियुक्त जहानाबाद : सहयोगात्मक कमेटी बनाकर उसका संचालन करने वाले एक गिरोह के द्वारा शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के कई लोगों से करीब 10 करोड़ रुपये की वसूली कर राशि हड़प लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस सिलसिले में माधव […]

विज्ञापन

एक सदस्य ने नगर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी तीन नामजद अभियुक्त

जहानाबाद : सहयोगात्मक कमेटी बनाकर उसका संचालन करने वाले एक गिरोह के द्वारा शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के कई लोगों से करीब 10 करोड़ रुपये की वसूली कर राशि हड़प लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस सिलसिले में माधव नगर मुहल्ले के निवासी अभय कुमार ने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करायी है जिसमें दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
प्राथमिकी में मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के बेरथु गांव के निवासी रणविजय एवं इसका भाई दिग्विजय वर्तमान पता गौतमबुद्ध कॉलोनी
निजामुदीनपुर के अलावा भरथुआ गांव के निवासी बमबम यादव को आरोपित किया गया है. एफआइआर के सूचक अभय कुमार ने कहा है कि उक्त अभियुक्तों ने वर्ष 2012 में सहयोगात्मक कमेटी का गठन किया था. जिसमें शुरुआती दौर में करीब 10 लोग कमेटी में शामिल हुए थे. प्रत्येक सदस्य से दो-दो लाख रुपये लिये जाते थे.
धीरे-धीरे करीब दो सौ लोग कमेटी से जूड गये थे. इसमे कुछ नियम बनाये गये थे. जिसके तहत जरूरत के अनुसार कमेटी के सदस्य रुपये का उठाव करते थे. यह कमेटी वर्ष 2014 तक चली कमेटी के संचालक सिक्यूरिटी के तौर पर मकान का एकरारनामा किया था और सदस्यों को चेक भी दिया था. इस तरह से करीब दस करोड़ रुपये जमा हो जाने पर कमेटी के उक्त संचालक रुपये लेकर चंपत हो गये. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आ गयी है. फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. अबतक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन