एटीएम से नहीं निकला कैश,लोग हुए बेहाल
जहानाबाद : जिले में विगत पांच दिनो से बैंक बंद रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. शनिवार से बुधवार तक बैंक मे ताला लटके रहने के कारण से कई घरेलू कार्य पैसा के अभाव में लटका रहा. पर्व के मौके पर लगातार पांच दिनो तक बैंक बंद रहने व एक […]
जहानाबाद : जिले में विगत पांच दिनो से बैंक बंद रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. शनिवार से बुधवार तक बैंक मे ताला लटके रहने के कारण से कई घरेलू कार्य पैसा के अभाव में लटका रहा. पर्व के मौके पर लगातार पांच दिनो तक बैंक बंद रहने व एक -दो दिनों के बाद एटीएम में पैसा खत्म हो जाने के कारण लोगों को काफी फजीहत हुयी.
आम लोगों को जरूरी काम पड़ने पर एटीएम के दिवाला होने व पैसा का निकासी नही होने के चलते आसपास के लोगो से कर्जा लेने को मजबूर दिखे. उपभोक्ता अमैन निवासी अखलेश कुमार बताते है कि पांच दिनो से बैंक बंद रहने के चलते पैसे के अभाव में घर निर्माण का कार्य ठप पड़ा है. बैंक के एटीएम से पैसा निकलना बंद हो गया है. ऐसे में आम लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है.लोग आस-पड़ोस से सहायता ले घरेलू कार्य का निपटारा किसी तरह कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










