बारिश से पोल झुका, तार की चपेट में आने से दो मरे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
विलाप करतीं पीड़ित परिजन. काको : थाना क्षेत्र के इसलामचक तथा भेलावर ओपी क्षेत्र के मुंडेरा गांव में बिजली के करेंट से दो लोगों की मौत हो गयी. शनिवार की देर शाम इसलामचक गांव निवासी रामप्रीत यादव काको बाजार में घरेलू सामान खरीदने गये थे. शाम में आयी अचानक वर्षा की वजह से वे बाजार […]
विज्ञापन
विलाप करतीं पीड़ित परिजन.
काको : थाना क्षेत्र के इसलामचक तथा भेलावर ओपी क्षेत्र के मुंडेरा गांव में बिजली के करेंट से दो लोगों की मौत हो गयी. शनिवार की देर शाम इसलामचक गांव निवासी रामप्रीत यादव काको बाजार में घरेलू सामान खरीदने गये थे. शाम में आयी अचानक वर्षा की वजह से वे बाजार में रुक गये तथा बाद में वे अपने घर लौट रहे थे,
जहां बारिश के कारण पोल तिरछा होकर गिरने के कगार पर था. अंधेरा होने के कारण वे विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गये, जिससे उनकी मौत हो गयी. वहीं, भेलावर ओपी क्षेत्र के मुंडेरा गांव निवासी जगदीश चौधरी जहानाबाद से अपने घर लौट रहे थे, जहां रास्ते में विद्युत प्रवाहित तार गिरा पड़ा था, जिसके संपर्क में आने से उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया.
गये थे बाजार करने, घर पहुंची मौत की खबर
घर में मचा कोहराम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










