इरकी के समीप ट्रेन से गिर युवक की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेल थानान्तर्गत कोर्ट हॉल्ट से दक्षिण इरकी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की दोपहर ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी. मृत युवक सुबोध कुमार अरवल जिले के किंजर थानांतर्गत महाषीचक गांव का निवासी था. सूचना पाकर रेल थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव […]
विज्ञापन
जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेल थानान्तर्गत कोर्ट हॉल्ट से दक्षिण इरकी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की दोपहर ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी.
मृत युवक सुबोध कुमार अरवल जिले के किंजर थानांतर्गत महाषीचक गांव का निवासी था. सूचना पाकर रेल थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.
बताया गया है कि युवक सुबोध कुमार गया की ओर जाने के लिए जहानाबाद स्टेशन पर हटिया पटना एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ था. जब ट्रेन जहानाबाद कोर्ट हॉल्ट क्रॉस कर इरकी पेट्रोल पंप के समीप पहुंची उसी वक्त वह गिर गया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










