कोचिंग संचालक हत्याकांड में युवती समेत चार गिरफ्तार
जहानाबाद : बिहार प्रदेश जदयू के पूर्व महासचिव रामकिशोर सिंह के पुत्र और पटना में कोचिंग के संचालक रितुराज की हत्या के सिलसिले में एक युवती समेत चार लोगों को घोसी पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार लोगों में अरवल जिले के कुर्था थानांतर्गत साहोपुर गांव निवासी सूरज कुमार, हाउसिंग […]
जहानाबाद : बिहार प्रदेश जदयू के पूर्व महासचिव रामकिशोर सिंह के पुत्र और पटना में कोचिंग के संचालक रितुराज की हत्या के सिलसिले में एक युवती समेत चार लोगों को घोसी पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार लोगों में अरवल जिले के कुर्था थानांतर्गत साहोपुर गांव निवासी सूरज कुमार, हाउसिंग कॉलोनी, पटना के सोली कुमार, कुशेश्वर स्थान, दरभंगा का अमन कुमार और बेतिया के मुफस्सिल थाने के बरबट गांव की निवासी पूजा कुमारी शामिल हैं. इन चारों की गिरफ्तारी पटना पुलिस के सहयोग से घोसी के थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गयी. चारों को पटना से गिरफ्तार कर घोसी लाया गया और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










