छापेमारी में 28 लीटर देसी शराब जब्त, एक धराया
जहानाबाद : गुप्त सूचना के आधार पर जिले के परसबिगहा और काको थाना क्षेत्र के तीन गांवों में शनिवार को की गयी छापेमारी में आबकारी पुलिस और काको थाने की पुलिस ने 28 लीटर देसी शराब जब्त किया. इस अवैध धंधे में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. खबर के अनुसार उत्पाद अधीक्षक […]
जहानाबाद : गुप्त सूचना के आधार पर जिले के परसबिगहा और काको थाना क्षेत्र के तीन गांवों में शनिवार को की गयी छापेमारी में आबकारी पुलिस और काको थाने की पुलिस ने 28 लीटर देसी शराब जब्त किया. इस अवैध धंधे में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. खबर के अनुसार उत्पाद अधीक्षक विनोद झा के नेतृत्व में परसबिगहा थाने की पुलिस ने पहाड़ी बिगहा और चैनपुर गांव स्थित अनुसूचित जाति के टोले में छापेमारी की.
तीन घरों में की गयी छापेमारी में करीब 25 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया. घर के सभी महिला -पुरुष फरार हो गये. उधर काको थाने की पुलिस ने हाजीपुर महादलित टोले में रामचंद्र मांझी के घर में छापेमारी की, जिसमें तीन लीटर देसी शराब जब्त किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










