24 पंचायतें होंगी खुले में शौच से मुक्त: जिलाधिकारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
स्वच्छता की बैठक में लिया गया निर्णय जहानाबाद नगर : आगामी दिसंबर माह तक जिले के 24 पंचायतें खुले मेंशौच से मुक्त हो जायेंगी. इसके लिए इन पंचायतों के सभी गांवों में शौचालय निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है. उक्त आशय की जानकारी डीएम मनोज कुमार सिंह ने स्वच्छता के बैठक में […]
विज्ञापन
स्वच्छता की बैठक में लिया गया निर्णय
जहानाबाद नगर : आगामी दिसंबर माह तक जिले के 24 पंचायतें खुले मेंशौच से मुक्त हो जायेंगी. इसके लिए इन पंचायतों के सभी गांवों में शौचालय निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है.
उक्त आशय की जानकारी डीएम मनोज कुमार सिंह ने स्वच्छता के बैठक में दी. समाहरणालय में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों से इस कार्य को गंभीरता से कराने का निर्देश दिया. इन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण का कार्य ससमय पूरा कराया जाये. डीएम ने 24 पंचायतों के लिए 24 नोडल पदाधिकारी को भी प्रतिनियुक्त किया जो संबंधित पंचायतों में लोगों को शौचालय निर्माण के लिए जागरूक करेंगें .इसके साथ ही उन्हें खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के बारे में भी बतायेंगें.
बैठक में यह बताया गया कि शनिवार को जिलाधिकारी लखावर जाकर वहां के मुखिया एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही पंचायत को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करेंगे. बैठक में जिला सृजन दिवस को देखते हुए जिला मुख्यालय में बेहतर ढंग से साफ-सफाई कराने के साथ ही अन्य आवश्यक निर्देश दिये. बैठक में उपविकास आयुक्त रामरूप प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के साथ ही सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










