अगलगी में सेवई बनाने की फैक्टरी जलकर राख
रतनी : परसबिगहा थाना क्षेत्र के नेहालपुर गांव के व्यवसायी ओमप्रकाश साव के घर में सुबह में अचानक आग लग गयी, जिसमें घर में संचालित सेवई बनाने की फैक्टरी जलकर राख हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश साव का परिवार खाना बनाकर सो गया था. चार बजे सुबह में अचानक घर में आग लग […]
रतनी : परसबिगहा थाना क्षेत्र के नेहालपुर गांव के व्यवसायी ओमप्रकाश साव के घर में सुबह में अचानक आग लग गयी, जिसमें घर में संचालित सेवई बनाने की फैक्टरी जलकर राख हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश साव का परिवार खाना बनाकर सो गया था. चार बजे सुबह में अचानक घर में आग लग गयी, जिसमें घर में रखे कपड़ा, अनाज, बेड-बिछावन, सेवई बनाने का मोटर व उपकरण, बना हुआ 20 पेटी सेवई आदि जलकर राख हो गया.
आग लगने की घटना का सूचना पाकर अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. इस बाबत सीओ ने बताया कि इस घटना में हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है. पीड़ित परिवार को आकलन करने के उपरांत नियमानुसार सरकारी मदद की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










