डीएम से मिलने को अड़े छात्रों को निकाला गया समाहरणालय से बाहर

Updated:
विज्ञापन

छात्रावास की समस्या लेकर आये थे मिलने छात्रावास में पेयजल की है समस्या जहानाबाद नगर : जिला मुख्यालय में संचालित पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास में रहकर अध्ययन करने वाले छात्र मंगलवार को अपनी समस्याएं लेकर जिलाधिकारी से मिलने समाहरणालय पहुंचे. दर्जनों की संख्या में पहुंचे छात्र जिलाधिकारी से मिल कर अपनी समस्याएं सुनाने के लिए […]

विज्ञापन

छात्रावास की समस्या लेकर आये थे मिलने

छात्रावास में पेयजल की है समस्या
जहानाबाद नगर : जिला मुख्यालय में संचालित पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास में रहकर अध्ययन करने वाले छात्र मंगलवार को अपनी समस्याएं लेकर जिलाधिकारी से मिलने समाहरणालय पहुंचे. दर्जनों की संख्या में पहुंचे छात्र जिलाधिकारी से मिल कर अपनी समस्याएं सुनाने के लिए अड़े थे. जबकि छात्रों को बताया गया कि दो छात्र अपनी समस्याएं लेकर जिलाधिकारी से मिल सकते हैं. लेकिन छात्र यह मानने को तैयार नहीं हुए.
सभी छात्र समाहरणालय के अंदर प्रवेश कर जिलाधिकारी से मिलने का प्रयास करने लगे. इसकी सूचना मिलते ही जिलाधिकारी द्वारा सदर बीडीओ को छात्रों की समस्याएं सुनने के लिए कहा गया. इसके साथ ही छात्रों को समाहरणालय से बाहर निकालने को कहा गया. जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह तथा समाहरणालय में तैनात दंडाधिकारी ने छात्रों को समाहरणालय से बाहर निकाला .
पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास से आये छात्रों का कहना था कि छात्रावास में पेयजल, बिजली आदि की समस्या गंभीर है. जिसके कारण छात्रों को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है. छात्रावास में सिर्फ दो चापाकल लगा है, जिसमें से एक खराब पड़ा है. और एक चापाकल से गंदा पानी निकल रहा है. ऐसे में छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. छात्रों का कहना था कि वे अपनी समस्याएं लेकर कई बार जिला कल्याण पदाधिकारी से मिल चुके हैं.
लेकिन समस्याओं का अबतक समाधान नहीं हो पाया है. कल्याण विभाग में कार्यरत कर्मियों द्वारा कहा जाता है कि छात्रावास के नाम पर पैसा आता ही नहीं है तो समस्या का समाधान कैसे होगा. पटना जाकर छात्रावास के लिए पैसा लाओ तभी समस्या का निदान संभव है. छात्रों की शिकायत पर सदर बीडीओ छात्रावास जाकर छात्रों की समस्या से अवगत हुए तथा टैंकर से पेयजल की आपूर्ति कराने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन