चेकिंग अभियान में दर्जनों बाइकें जब्त, जुर्माना
जहानाबाद : जिले के शहरी और ग्रामीण इलाके में विधि-व्यवस्था सुदृढ बनाये रखने के उद्देश्य से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. विभिन्न थाने की पुलिस एनएच के अलावा ग्रामीण पथों पर रोको-टोको अभियान के तहत खास कर मोटरसाइकिल सवारों के कागजात व हेलमेट चेक कर रहे हैं. बुधवार को भी जिले के शहरी […]
जहानाबाद : जिले के शहरी और ग्रामीण इलाके में विधि-व्यवस्था सुदृढ बनाये रखने के उद्देश्य से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. विभिन्न थाने की पुलिस एनएच के अलावा ग्रामीण पथों पर रोको-टोको अभियान के तहत खास कर मोटरसाइकिल सवारों के कागजात व हेलमेट चेक कर रहे हैं. बुधवार को भी जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाके में चलाये गये चेकिंग अभियान में तीन दर्जन से अधिक बाइकें जब्त की गयी.
शहर स्थित नगर थाने के समीप पुलिसकर्मियों ने तकरीबन चार घंटे तक रोको-टोको अभियान चलाया और बाइकों की डिक्की की जांच की. इसके अलावा काको, शकुराबाद, कड़ौना, परसबिगहा, हुलासगंज, भेलावर, ओकरी, व पाली थाने की पुलिस के द्वारा की गयी चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों की गाड़ी जब्त की गयी.
आगे से यातायात नियमों का पालन करने के अनुरोध पर जब्त किये गये वाहनों के मालिक से हजारों रुपये बतौर जुर्माने के रूप में लेकर उन्हें मुक्त किया गया. यह अभियान पूरे जिले में अनवरत जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










