सुखी जीवन के लिए छोड़ें नशा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गायत्री परिवार द्वारा नगर भ्रमण कर लोगों को किया गया जागरूक न्यायिक पदाधिकारियों ने भी ली शपथ जहानाबाद नगर : व्यवहार न्यायालय परिसर में मंगलवार को जिला जज के नेतृत्व में न्यायिक पदाधिकारियों तथा अधिवक्ताओं द्वारा तंबाकू का उपयोग नहीं करने की शपथ ली गयी. न्यायिक पदाधिकारियों ने तंबाकू के उपयोग से होने वाले नुकसान […]
विज्ञापन
गायत्री परिवार द्वारा नगर भ्रमण कर लोगों को किया गया जागरूक
न्यायिक पदाधिकारियों ने भी ली शपथ
जहानाबाद नगर : व्यवहार न्यायालय परिसर में मंगलवार को जिला जज के नेतृत्व में न्यायिक पदाधिकारियों तथा अधिवक्ताओं द्वारा तंबाकू का उपयोग नहीं करने की शपथ ली गयी. न्यायिक पदाधिकारियों ने तंबाकू के उपयोग से होने वाले नुकसान के संबंध में लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया . वहीं गायत्री परिवार द्वारा तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर नगर भ्रमण कर लोगों को तंबाकू से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया .
गायत्री परिवार के लोग शहर में घूम-घूमकर स्लोगन के माध्यम से लोगों को नशा से होने वाले नुकसान के बारे मे बताया . साथ ही लोगों से निवेदन किया कि सुखी जीवन के लिए नशा का त्याग जरूरी है. वहीं एएनएस महाविद्यालय में एंटी टोबैको डे के अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने तंबाकू का उपयोग नहीं करने की शपथ ली .
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के सचिव प्रो. जगन्नाथ सिंह ने कहा कि समाज जिस प्रकार से मद्यपान तथा अन्य मादक पदार्थों के सेवन से बरबाद हो रहा है.ऐसे में नये कानून से लोगों में डर पैदा हुआ है. जरूरत है आमलोग खासकर छात्रों में जागरूकता पैदा करने की . मुख्यमंत्री ने शराब मुक्त बिहार बनाने का बहादुरीपूर्ण फैसला लिया है.
अब शिक्षकों का दायित्व है कि अपने छात्रों में ऐसा आचरण प्रसार करें जो धूम्रपान ,मद्यपान से विरक्त रहें. इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डाॅ. ओमप्रकार सिंह ने शपथ ग्रहण के उपरांत शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए चरित्र निर्माण के आलोक में नशामुक्ति के प्रसार पर बल दिया .
कर्मचारियों ने नशा नहीं करने का लिया संकल्प : मखदुमपुर. विश्व मद्य निषेध दिवस पर प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ राजेश कुमार दिनकर की अध्यक्षता में संकल्प सभा का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों ने गुटखा, खैनी नहीं खाने का संकल्प लिया. संकल्प सभा में सीओ अरुण कुमार वर्मा के अलावा सभी कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










