लूट मामले में दो के विरुद्ध नामजद एफआइआर

Updated:
विज्ञापन

रविवार की रात अपराधियों ने लूट लिये थे चार लाख रुपये दो को नामजद व एक को अज्ञात अभियुक्त बनाया गया है घोसी : थाना क्षेत्र के बौरी बालू घाट पर रविवार की रात अपराधियों द्वारा चार लाख रुपये लूट लिये जाने के मामले में बालू घाट के मुंशी रंजन कुमार के बयान पर थाने […]

विज्ञापन

रविवार की रात अपराधियों ने लूट लिये थे चार लाख रुपये

दो को नामजद व एक को अज्ञात अभियुक्त बनाया गया है
घोसी : थाना क्षेत्र के बौरी बालू घाट पर रविवार की रात अपराधियों द्वारा चार लाख रुपये लूट लिये जाने के मामले में बालू घाट के मुंशी रंजन कुमार के बयान पर थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में दो लोगों को नामजद एवं एक व्यक्ति को अज्ञात अभियुक्त बनाया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर घोसी थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जूट गयी है. एफआइआर के अनुसार कैरवां गांव के निवासी रंजन
कुमार बौरी बालू घाट पर बतौर मुंशी के रूप में कार्यरत हैं. उनका कहना है कि जब वे घाट पर चालान काट रहे थे तो उसी वक्त हथियारबंद तीन लोग उतर दिशा की ओर से आये जिनमें दो लोगों को वे पहचानते हैं. अपराधियों ने घाट पर आते ही मुंशी को घेर लिया और उसकी आंख में मिर्च का पाउडर झोक दिया.
इसके बाद अपराधियों का गिरोह हथियार के बल पर थैले में रखे चार लाख रुपये लूट लिया. इसमें चालान मद का एक लाख और वहां हिसाब करने आये वंशीधर कंसट्रक्शन के मुंशी अरविंद कुमार के तीन लाख थे. सभी चार लाख रुपये लूट कर अपराधी भाग निकले. जब पीछा किया तो लूटेरों ने गोली चलाकर दहशत कायम कर दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन