अनुराधा लगातार तीन बार जिला पार्षद बनने वाली एकमात्र उम्मीदवार
जहानाबाद (सदर) : घोसी भाग 1 से निर्वाचित जिला पार्षद अनुराधा सिन्हा ने लगातार तीन बार जिला पार्षद बन कर कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. जिले में इसके पहले कोई भी जिला पार्षद लगातार तीन बार जिला पार्षद नहीं बन पाया था. हालांकि उसके लिए अनुराधा सिन्हा को क्षेत्र बदलना पड़ा. अनुराधा सिन्हा लगातार दो […]
जहानाबाद (सदर) : घोसी भाग 1 से निर्वाचित जिला पार्षद अनुराधा सिन्हा ने लगातार तीन बार जिला पार्षद बन कर कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. जिले में इसके पहले कोई भी जिला पार्षद लगातार तीन बार जिला पार्षद नहीं बन पाया था. हालांकि उसके लिए अनुराधा सिन्हा को क्षेत्र बदलना पड़ा. अनुराधा सिन्हा लगातार दो बार मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र से जिला पार्षद बनी थीं. सीट आरक्षित हो जाने पर इस बार वह घोसी भाग 1 से निर्वाचित हुई हैं.
वहीं निवर्तमान जिला अध्यक्ष संगीता देवी लगातार दूसरी बार जिला पार्षद बनने में कामयाब हुईं. संगीता देवी पिछली बार मखदुमपुर भाग 3 से विजयी हुई थीं. इस बार सीट आरक्षित हो जाने के बाद उन्होंने मखदुमपुर भाग 2 से चुनाव लड़ा और विजयी हुईं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










