पुलिस लाइन की दीवार गिरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आफत . ग्रामीण इलाकों में भी भारी नुकसान कई घरों का छप्पर व छतों पर रखी पानी की टंकी उड़ी जहानाबाद (नगर) : तेज आंधी-पानी से शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में भारी नुकसान हुआ है. तेज आंधी के कारण पुलिस लाइन की चहारदीवारी गिर गयी. इसके कारण पुलिस लाइन में सुरक्षा की समस्या उत्पन्न हो […]
विज्ञापन
आफत . ग्रामीण इलाकों में भी भारी नुकसान
कई घरों का छप्पर व छतों पर रखी पानी की टंकी उड़ी
जहानाबाद (नगर) : तेज आंधी-पानी से शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में भारी नुकसान हुआ है. तेज आंधी के कारण पुलिस लाइन की चहारदीवारी गिर गयी. इसके कारण पुलिस लाइन में सुरक्षा की समस्या उत्पन्न हो गयी है.
वहीं कई घरों का छप्पर व छतों पर रखी पानी की टंकी तेज हवा के झोंकों के कारण उड़ गयी. तेज आंधी-पानी के कारण शहर में कई स्थानों पर जलजमाव हो गया है. अधिकतर गलियां एवं सड़कें कीचड़मय हो गयी हैं. शुक्रवार की मध्य रात्रि तेज हवा के झौंके के साथ झमाझम बारिश होने लगी. आंधी में करकट से बने कई घर गिर गये.
कहीं-कहीं झोंपड़ीनुमा छप्पर उड़ने की सूचना है. बारिश के कारण एनएच 83 पर होरिलगंज मुहल्ला तथा शहीद भगत सिंह नगर, लोकनगर आदि स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बन गयी है. वहीं मलहचक मोड़, फिदाहुसैन मोड़, निचली रोड, शिवाजी पथ आदि मार्गों पर कीचड़ का साम्राज्य कायम हो गया है. सड़कों पर कीचड़ फैले रहने के कारण तथा जलजमाव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










