आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में आमसभा का किया गया आयोजन

Updated:
विज्ञापन

समूह प्रतिनिधियों को बेटा-बेटी में अंतर नहीं करने का दिलायी शपथ घोसी (जहानबाद) : आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में शनिवार के दिन स्वयंसिद्धा महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लि. संपोषित महिला विकास निगम एवं जीविका के तत्वावधान में वित्तीय वर्ष 2015-16 का प्रतिनिधि आमसभा का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ समिति की […]

विज्ञापन

समूह प्रतिनिधियों को बेटा-बेटी में अंतर नहीं करने का दिलायी शपथ

घोसी (जहानबाद) : आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में शनिवार के दिन स्वयंसिद्धा महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लि. संपोषित महिला विकास निगम एवं जीविका के तत्वावधान में वित्तीय वर्ष 2015-16 का प्रतिनिधि आमसभा का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ समिति की अध्यक्षा रेशम देवी व निदेशक पार्षद सदस्य लीला देवी, लालती कुमारी, नागमणि देवी, सरोज देवी एवं मध्य विद्यालय के प्राचार्य चंद्रदेव ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. आगत अतिथि का स्वागत समिति की अध्यक्षा ने की.
मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अंजनी कुमार ने वित्तीय वर्ष 2015-16 का प्रगति प्रतिवेदन एवं अंकेक्षण प्रतिवेदन उपस्थित समूह प्रतिनिधियों के बीच प्रस्तुत किया. उपस्थित समूह प्रतिनिधियों ने हाथ उठाकर अनुमोदन किया तथा स्वीकृति प्रदान की. प्रतिनिधि आमसभा में जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक तथा एरिया को-ऑर्डिनेटर ने भी अपना विचार व्यक्त किया. स्वयं सहायता समूह के जीविका उपार्जन के लिए हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया.
उपस्थित समूह प्रतिनिधियों को बेटा-बेटी में अंतर नहीं करने का शपथ दिलायी . कार्यक्रम के दौरान दस समूहों के बीच जीविकोपार्जन के लिए दो लाख का ऋण प्रदान किया गया. इस अवसर पर अमरेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, एवं सभी कर्मियों का सहयोग रहा. इस कार्यक्रम में लगभग 600 समूह प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन