तीन बाइकों पर सवार होकर पहुंचे थे आधा दर्जन अपराधी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
लिपिक जयराम सिंह को बंदूक के बट से मार किया जख्मी गुस्साये छात्रों ने स्कूल में की तालाबंदी परिभ्रमण पर नहीं ले जाने के कारण आक्रोशित थे छात्र डीइओ ने मौके पर पहुंच कर खुलवाया ताला डीइओ ने एचएम से मांगा स्पष्टीकरण जहानाबाद नगर : सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय कल्पा में शनिवार की सुबह […]
विज्ञापन
लिपिक जयराम सिंह को बंदूक के बट से मार किया जख्मी
गुस्साये छात्रों ने स्कूल में की तालाबंदी
परिभ्रमण पर नहीं ले जाने के कारण आक्रोशित थे छात्र
डीइओ ने मौके पर पहुंच कर खुलवाया ताला
डीइओ ने एचएम से मांगा स्पष्टीकरण
जहानाबाद नगर : सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय कल्पा में शनिवार की सुबह विद्यालय के छात्रों ने तालाबंदी कर दी. छात्रों का आरोप था कि सरकार द्वारा परिभ्रमण के लिए राशि दिये जाने के बाद भी उन्हें परिभ्रमण पर नहीं ले जाया गया है. आक्रोशित छात्र तालाबंदी कर विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. हालांकि विद्यालय में तालाबंदी की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा पदाधिकारी सच्चिदानंद प्रसाद मौके पर पहुंचे और आक्रोशित छात्रों को शांत कराया.
छात्रों को समझा-बुझाकर विद्यालय का ताला खुलवाया. डीइओ ने विद्यालय के प्रधानाध्यापिका से इस संबंध में स्पष्टीकरण की मांग की है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह विद्यालय खुलते ही छात्र परिभ्रमण पर नहीं ले जाने के कारण हंगामा करने लगे तथा विद्यालय के मुख्य द्वार में तालाबंदी कर दी. छात्र विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति भी खराब रहने की शिकायत कर रहे थे. छात्रों का कहना था कि परिभ्रमण पर ले जाने के लिए सरकार द्वारा राशि दी गयी है इसके बावजूद उन्हें परिभ्रमण पर नहीं ले जाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










