व्यवसायी से लूटकांड मामले में चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मसौढ़ी : शुक्रवार को स्थानीय इलाहाबाद शाखा में रुपये जमा करने जा रहे व्यवसायी बैद्यनाथ प्रसाद केसरी के साथ मिर्चा का पाउडर उड़ेल कर तीन लाख 50 हजार रुपये लूट जाने के मामले में पुलिस ने चार संदिग्ध अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये संदिग्ध अपराधियों में कादिरगंज थाने के […]

विज्ञापन

मसौढ़ी : शुक्रवार को स्थानीय इलाहाबाद शाखा में रुपये जमा करने जा रहे व्यवसायी बैद्यनाथ प्रसाद केसरी के साथ मिर्चा का पाउडर उड़ेल कर तीन लाख 50 हजार रुपये लूट जाने के मामले में पुलिस ने चार संदिग्ध अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये संदिग्ध अपराधियों में कादिरगंज थाने के दौलता गांव निवासी महेश्वर प्रसाद का पुत्र मनीष कुमार, कन्हौली मखदुमपुर के इश्वर दयाल का पुत्र चुन्नु कुमार,

धनरूआ के बांसबिगहा गांव के राजकिशोर प्रसाद का पुत्र नीतीश कुमार और धनरूआ के कोसूत गांव निवासी विनोद सिंह का पुत्र राजा सिंह शामिल हैं. पुलिस इन अपराधियों के पास से दो पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक बाइक भी बरामद किया है. पुलिस की मानें तो पकड़े गये सभी अपराधी कई लूट कांडों में शामिल रहे हैं. पुलिस को शक है कि उक्त सभी अपराधी व्यवसायी बैद्यनाथ केसरी के साथ हुए लूटकांड में भी संलिप्त रहा हो.

इस संबंध में मसौढ़ी थानाध्यक्ष अरूण कुमार अकेला ने बताया कि पकड़े गये सभी अपराधियों को शुक्रवार की रात मसौढ़ी के कैलुचक मोहल्ले के एक मकान में कई दिनों से जबरन कब्जा कर रह रहे थे. पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली और उसके बाद छापेमारी की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि व्यवसायी लूट कांड में इन लोगों के संलिप्त होने के संकेत मिले हैं. इसके अलावा शुक्रवार की दोपहर दौदपुर में दो पक्षों में मारपीट के बाद हुई फायरिंग में भी ये लोग शामिल थे. फिलहाल पूछताछ जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन