विजया बैंक में शॉट सर्किट से लगी आग

Updated:
विज्ञापन

दमकल की दो गाड़ियाें ने आग पर पाया काबू जहानाबाद नगर : शहर के कोर्ट एरिया स्थित बाला जी रेस्ट हाउस में संचालित विजया बैंक में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इसके कारण बैंक में अफरा-तफरी मच गयी. इसके बाद आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी. सूचना मिलते ही […]

विज्ञापन
दमकल की दो गाड़ियाें ने आग पर पाया काबू
जहानाबाद नगर : शहर के कोर्ट एरिया स्थित बाला जी रेस्ट हाउस में संचालित विजया बैंक में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इसके कारण बैंक में अफरा-तफरी मच गयी. इसके बाद आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी. सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं. इसके बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि, इस अगलगी की घटना में कोई भी नुकसान नहीं हुआ है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बैंक खुलने के साथ ही शॉट सर्किट के कारण बैंक में आग लग गयी, जिससे बैंक में लगे कई बोर्ड जलने लगे. आग लगने से बैंक में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया बैंककर्मी बैंक में लगे कंप्यूटर व अन्य सामान को बाहर निकालने में जुट गये. अगलगी की घटना के कारण बैंक में पूरे दिन कामकाज ठप रहा, जिससे ग्राहकों को परेशानी हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन