स्टेशन परिसर को किया साफ-सुथरा

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : सशस्त्र सीमा बल मखदुमपुर द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत मखदुमपुर रेलवे स्टेशन तथा स्टेशन परिसर में वृहत स्वच्छता अभियान की शुरुआत की. प्रात: नौ बजे ही हाथों में झाड़ू फावड़ा कूड़ेदान लेकर स्टेशन एवं परिसर की सफाई प्रारंभ किया. सैकड़ों जवानों के इस कार्य को देखकर आसपास के लोग काफी आश्चर्य कर […]

विज्ञापन
जहानाबाद : सशस्त्र सीमा बल मखदुमपुर द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत मखदुमपुर रेलवे स्टेशन तथा स्टेशन परिसर में वृहत स्वच्छता अभियान की शुरुआत की. प्रात: नौ बजे ही हाथों में झाड़ू फावड़ा कूड़ेदान लेकर स्टेशन एवं परिसर की सफाई प्रारंभ किया. सैकड़ों जवानों के इस कार्य को देखकर आसपास के लोग काफी आश्चर्य कर रहे थे.
इससे ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्री भी प्रसन्न हो रहे थे. प्रधानमंत्री द्वारा आरंभ किया गया स्वच्छ भारत अभियान की सफलता को लेकर एसएसबी ने चिलचिलाती गरमी में पसीने से तरबतर जवानों ने पूरी तन्मयता के साथ स्टेशन एवं आसपास के परिसर को कुछ घंटों में ही चमका दिया.
इस अवसर पर स्थानीय जनता, दुकानदारों एवं यात्रियों से एसएसबी द्वारा अपील की गयी कि स्वच्छता बनाये रखने में निरंतर एवं सामूहिक प्रयास किया जाये. अपने घर, मोहल्ला, गली गांव व शहर को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य है. विदित हो कि एसएसबी द्वारा इस माह स्वच्छता पखवारा पूरे देश में मनाया जा रहा है. इस क्रम में मखदुमपुर प्रखंड एवं जिले के विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन सफाई कार्य एसएसबी मखदुमपुर द्वारा किया जा रहा है.
आज के अभियान में नगर पंचायत मखदुमपुर भी एसएसबी के साथ सहयोगी रहे. इस पूरे अभियान का नेतृत्व ऋषिकेश उपाध्याय सहायक कमांडेट द्वारा किया जा रहा था. इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार व अन्य अधिकारियों द्वारा इस कार्यक्रम का संचालन किया गया. उल्लेखनीय है कि जिले में एसएसबी न सिर्फ अपने वैधानिक दायित्वों के लिए वरन अपने सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी चर्चा में रहती है. इस अवसर पर उपस्थित प्रबुद्ध लोगों एवं स्थानीय जनता द्वारा एसएसबी के प्रयासों की कोटि-कोटि प्रशंसा की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन