केंद्र ने गरीबों को ठगा : युवा राजद

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : युवा राष्ट्रीय जनता दल ने केंद्र सरकार पर गरीब-गुरबों व अल्पसंख्यकों को महज आश्वासन देने व भाषण के जरिये सिर्फ ठगने का आरोप लगाया है. बैठक के बाद प्रेस बयान जारी कर युवा राजद के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार का कार्यकाल दो वर्ष पूरा हो गया, लेकिन प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन

जहानाबाद : युवा राष्ट्रीय जनता दल ने केंद्र सरकार पर गरीब-गुरबों व अल्पसंख्यकों को महज आश्वासन देने व भाषण के जरिये सिर्फ ठगने का आरोप लगाया है.

बैठक के बाद प्रेस बयान जारी कर युवा राजद के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार का कार्यकाल दो वर्ष पूरा हो गया, लेकिन प्रधानमंत्री के द्वारा लोकसभा चुनाव के पूर्व किये गये एक भी वादे पूरे नहीं किये गये. चाहे वह काला धन का मामला हो या देश की सुरक्षा का, गरीबों व बेरोजगारों को रोजगार देने का मामला हो या विदेश नीति का. सभी मामले में प्रधानमंत्री बिफल साबित हुए हैं. गंगा निर्मल करने की योजना भी अब तक अधर में लटकी हुई है. एक भी वादा आम जनता के हित में पूरा नहीं ंहोना गंभीर सवाल है.
ऐसी स्थिति में देश की आम जनता, गरीब-गुरबे व अल्पसंख्यक अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं. उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए जनहित में किये गये वादे को शीघ्र पूरा करने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन