जालसाजी कर एटीएम से निकाले 58 हजार रुपये

Updated:
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम से मिनी स्टेटमेंट निकालने गये थे ग्रामीण जालसाज ने धोखे से बदल दिया एटीएम कार्ड, पूछ लिया था पासवर्ड जहानाबाद : शहर में सक्रिय जालसाजों व उच्चकाें ने एक और व्यक्ति को निशाना बनाते हुए उसके एकाउंट से 58 हजार रुपये उड़ा लिया. उच्चकों ने पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम […]

विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम से मिनी स्टेटमेंट निकालने गये थे ग्रामीण

जालसाज ने धोखे से बदल दिया एटीएम कार्ड, पूछ लिया था पासवर्ड

जहानाबाद : शहर में सक्रिय जालसाजों व उच्चकाें ने एक और व्यक्ति को निशाना बनाते हुए उसके एकाउंट से 58 हजार रुपये उड़ा लिया. उच्चकों ने पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम से मिनी स्टेटमेंट निकालने गये एक किसान को झांसा देकर पहले उसका कार्ड बदल दिया. फिर पासवर्ड की जानकारी ले ली और तीन दिनों के भीतर 58 हजार रुपये निकाल लिया. नगर थाना क्षेत्र के कड़ौना ओपी अंतर्गत मुसेपुर गांव निवासी किसान विजय कुमार सिंह के साथ यह घटना हुई है

. इन दिनों बैंक एवं एटीएम में फिर से सक्रिय रह रहे जालसाजों की कारस्तानी के शिकार हुए उक्त किसान ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी मंगलवार को नगर थाने में दी. थाने में आवेदन देकर अपने साथ हुई घटना का पूरा विवरण देते हुए उन्होंने अपराधियों को पकड़ने का अनुरोध किया है.

पांच दिन पूर्व धोखे से बदल दिया था एटीएम कार्ड : प्राप्त खबर के अनुसार, किसान विजय कुमार सिंह पेशे से किसान हैं. 20 मई को बुजुर्ग किसान पीएनबी की मुख्य शाखा के पास संचालित एटीएम से अपने खाते का मिनी स्टेटमेंट निकालने गये थे. उस वक्त उन्हें कुछ तकनीकी परेशानी हुई. एटीएम कक्ष में 25 वर्षीय एक युवक भी घुसा हुआ था.

स्टेटमेंट निकालने में जब उन्हें दिक्कत हो रही थी, तो वह युवक हस्तक्षेप किया और मदद करने के नाम पर उनका कार्ड लेकर पासवर्ड पूछा. उस वक्त तो उसने स्टेटमेंट निकाल कर उन्हें दे दिया, लेकिन जालसाजी कर उनका एटीएम कार्ड अपने पास रख लिया और उसी तरह का एक दूसरा एटीएम कार्ड उन्हें दे दिया. उस वक्त उनके खाते पर 58 हजार, 100 रुपये जमा थे.

तीन दिनों में रुपये निकाल खाते को कर दिया खाली :किसान विजय कुमार सिंह को मंगलवार को उस वक्त अपने खाते से सभी 58 हजार रुपये निकाल लिये जाने की जानकारी हुई जब वह बैंक में रुपये निकालने के लिए गये थे. पहले तो उन्होंने एटीएम में प्रयास किया. जब रुपये नहीं निकला तो अपने पासबुक के साथ बैंक में जाकर उसे अपटू-डेट कराया, तब उन्हें मालूम हुआ कि उनके खाते से 58 हजार रुपये तीन दिनों के भीतर निकाल लिये गये हैं.

खाते में मात्र 100 रुपये बचे थे. इस स्थिति को देख कर किसान का माथा ठनका और उसकी जानकारी बैंक प्रबंधन को दी. बैंक के द्वारा थाने में मामला दर्ज कराने को कहा गया. तब किसान दौड़े-दौड़े नगर थाना पहुंचे और इसकी लिखित शिकायत की. आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन