डीपीओ स्थापना कार्यालय में लगी आग

Updated:
विज्ञापन

अगलगी . आग लगने की इस घटना में कार्यालय में रखे सभी कागजात जलकर हुए राख डीपीओ ने दर्ज करायी घटना की शिकायत वरीय पदाधिकारियों को दी गयी जानकारी जहानाबाद,नगर : शब-ए-बरात की रात जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के कार्यालय में आग लग लग गयी. अगलगी की इस घटना में कार्यालय पूरी तरह जलकर खाक […]

विज्ञापन

अगलगी . आग लगने की इस घटना में कार्यालय में रखे सभी कागजात जलकर हुए राख

डीपीओ ने दर्ज करायी घटना की शिकायत

वरीय पदाधिकारियों को दी गयी जानकारी

जहानाबाद,नगर : शब-ए-बरात की रात जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के कार्यालय में आग लग लग गयी. अगलगी की इस घटना में कार्यालय पूरी तरह जलकर खाक हो गया . वहीं कार्यालय में रखे सभी कागजात भी जलकर राख हो गये. अगलगी की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक सभी कागजात जलकर राख हो गये थे .

इस घटना के संबंध में डीपीओ रंजीत पासवान के द्वारा नगर थाने में लिखित शिकायत की गयी है . वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी सच्चिदानंद प्रसाद द्वारा इसकी सूचना सभी वरीय पदाधिकारियों को दी गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शब-ए-बरात की रात करीब 12:30 बजे पटाखा के कारण डीपीओ स्थापना कार्यालय में आग लग गयी तथा आग की लपटें निकलने लगी . स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना विभागीय पदाधिकारी को दी गयी . विभागीय पदाधिकारी ने दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी . जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया . आग पर पूरी तरह काबू पाने में सुबह हो गयी .

घटना के संबंध में डीपीओ स्थापना ने बताया कि कार्यालय में रखे अधिकांश कागजात व महत्वपूर्ण संचिकाएं जलकर नष्ट हो गयी है . कुछ सर्विस बुक बचे हैं जिसे रिकॉडिंग के साथ कार्यालय खुलने पर संरक्षित किया जायेगा . वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि डीपीओ स्थापना कार्यालय जल जाने के उपरांत अब इस कार्यालय का संचालन जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में ही होगा . इसके लिए कमरों की व्यवस्था कर दी गयी है .साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना की सूचना सभी वरीय पदाधिकारियों को दे दी गयी है .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन