आरटीइ के तहत नामांकन के लिए 70 बच्चों का चयन

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गरीब व अलाभकारी बच्चों का चयन कर नि:शुल्क नामांकन के लिए किया गया. स्थानीय मानस इंटरनेशल स्कूल में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्वशिक्षा के निर्देशानुसार स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा गठित कमेटी की देखरेख में रैंडम पद्धति से बच्चों का चयन किया गया. विद्यालय […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गरीब व अलाभकारी बच्चों का चयन कर नि:शुल्क नामांकन के लिए किया गया. स्थानीय मानस इंटरनेशल स्कूल में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्वशिक्षा के निर्देशानुसार स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा गठित कमेटी की देखरेख में रैंडम पद्धति से बच्चों का चयन किया गया. विद्यालय में नामांकन के लिए अलाभकारी समूह के अभिभावकों द्वारा 85 आवेदन जमा किये गये थे.

जिसमें 39 आवेदन गलत पाये गये. शेष आवेदनों के आधार पर 20 छात्र तथा 20 छात्राओं का चयन नामांकन के लिए किया गया. चयनित बच्चों का नामांकन 24 एवं 25 मई को किया जायेगा. वहीं मानस इंटरनेशनल विद्यालय दक्षिणी में भी अलाभकारी समूह के 30 बच्चों का चयन नामांकन के लिए किया गया. इस विद्यालय में कमजोर व अलाभकारी समूह के अभिभावकों द्वारा 70 आवेदन जमा कराये गये थे. जिसमें दस आवेदन अपूर्ण था.

शेष आवेदनों की जांच के बाद रेंडम पद्धति से 15 छात्र एवं 15 छात्राओं का चयन नामांकन के लिए किया गया. इस संबंध में विद्यालय के निदेशक प्रो. अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि चयनित बच्चों के अभिभावकों को 24 और 25 मई को मूल प्रमाणपत्रों के साथ आकर औपबंधिक नामांकन कराने को कहा गया है. इस मौके पर उमाकांत शर्मा, राजीव कुमार, अजय कुमार, श्याम नारायण शर्मा, रंधीर कुमार, अमित कुमार, राघवेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन