शराब कारोबारी समेत तीन लोगों को जेल
जहानाबाद : जिले के काको थाने की पुलिस ने काको मुसहरी टोला निवासी गोरख मांझी को गिरफ्तार किया. शराब का कारोबार करने के मामले में इस व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है. दो माह पूर्व इसके घर से अवैध शराब और जावा महुआ जब्त किया गया था. उस वक्त यह फरार हो गया था. थाने में […]
जहानाबाद : जिले के काको थाने की पुलिस ने काको मुसहरी टोला निवासी गोरख मांझी को गिरफ्तार किया. शराब का कारोबार करने के मामले में इस व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है. दो माह पूर्व इसके घर से अवैध शराब और जावा महुआ जब्त किया गया था. उस वक्त यह फरार हो गया था. थाने में दर्ज प्राथमिकी के अालोक में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. बुधवार को थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने गुप्त सूचना पाकर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया,
जिसे जेल भेजा गया है. इसके अलावा इस्लामचक गांव में चुनावी रंजिश में हुई मारपीट की घटना में गिरफ्तार अजय कुमार और रोहित कुमार को भी पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार नौ मई को इस्लामचक गांव में चुनाव के एक दिन पूर्व दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










