अपर जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम को दी गयी विदाई
जहानाबाद (नगर) : व्यवहार न्यायालय परिसर में अपर जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम शैलेंद्र कुमार को भावभीनी विदाई दी गयी. उनका स्थानांतरण दरभंगा प्रधान न्यायाधीश में पदोन्नति के साथ हुआ है. विशेष लोक अभियोजक राकेश कुमार एवं अपर लोक अभियोजक साधना कुमारी, राजेश कुमार, रमेश कुमार एवं मो मुमताज द्वारा आयोजित विदाई समारोह में अपर […]
जहानाबाद (नगर) : व्यवहार न्यायालय परिसर में अपर जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम शैलेंद्र कुमार को भावभीनी विदाई दी गयी. उनका स्थानांतरण दरभंगा प्रधान न्यायाधीश में पदोन्नति के साथ हुआ है. विशेष लोक अभियोजक राकेश कुमार एवं अपर लोक अभियोजक साधना कुमारी, राजेश कुमार, रमेश कुमार एवं मो मुमताज द्वारा आयोजित विदाई समारोह में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम को भावभीनी विदाई दी गयी. मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रप्रकाश सिंह के अलावा सभी न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान श्री कुमार के कार्यों की सराहना की गयी. मौके पर पेशकार चंद्रसेन वर्मा समेत कई अधिवक्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










