पंचनष्ठिा के सद्धिांत पर वश्विास करते हैं भाजपा कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन

पंचनिष्ठा के सिद्धांत पर विश्वास करते हैं भाजपा कार्यकर्ता मनायी गयी पार्टी की स्थापना दिवसफोटो- 09जहानाबाद नगर. भाजपा जिला इकाई द्वारा स्थानीय एमपीएस विद्यालय परिसर में पार्टी की स्थापना दिवस मनाया गया. जिलाध्यक्ष पूनम सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं ने कहा कि भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ […]

विज्ञापन

पंचनिष्ठा के सिद्धांत पर विश्वास करते हैं भाजपा कार्यकर्ता मनायी गयी पार्टी की स्थापना दिवसफोटो- 09जहानाबाद नगर. भाजपा जिला इकाई द्वारा स्थानीय एमपीएस विद्यालय परिसर में पार्टी की स्थापना दिवस मनाया गया. जिलाध्यक्ष पूनम सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं ने कहा कि भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को नयी दिल्ली में कोटला मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन में किया गया था. जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए थे. स्थापना के 36 वर्षों बाद भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. एक सशक्त पार्टी के रूप में इसकी पहचान बनी है. भाजपा ने पंडित दिनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित एकात्मक मानववाद को अपने वैचारिक दर्शन के रूप में अपनाया है. भाजपा के कार्यकर्ता पंच निष्ठा के सिद्धांत पर विश्वास करते हैं. कार्यक्रम में सुरेश शर्मा ने भाजपा के इतिहास एवं विकास की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनसंघ में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में कश्मीर एवं राष्ट्रीय अखंडता के मुद्दे पर आंदोलन छेड़ा था. कार्यक्रम में रामसुभग शर्मा, रामप्रवेश शर्मा, रविचंद्रवंशी, मंजु कुमारी, संदीप कुमार, अनिष कुमार आदि ने पार्टी के इतिहास एवं विकास की जानकारी दी. इधर जिले के सभी बूथ स्तर पर झंडा लहराकर पार्टी की स्थापना दिवस मनाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन