अलगना के पास बनेगा नप का ऑफिस

Updated:
विज्ञापन

अलगना के पास बनेगा नप का ऑफिस चार करोड़ 31 लाख रुपये हो चुके हैं प्राप्तजिला शहरी विकास कार्यकारी एजेंसी को सौंपा गया है भवन निर्माण का जिम्मानगर पर्षद कार्यालय के लिए स्वीकृत है \\" 3 करोड़ 11 लाखएक करोड़ 20 लाख की लागत से अशोक सम्राट भवन का होगा निर्माणफोटो- 02संवाददाता, जहानाबाद कुछ महीने […]

विज्ञापन

अलगना के पास बनेगा नप का ऑफिस चार करोड़ 31 लाख रुपये हो चुके हैं प्राप्तजिला शहरी विकास कार्यकारी एजेंसी को सौंपा गया है भवन निर्माण का जिम्मानगर पर्षद कार्यालय के लिए स्वीकृत है \\" 3 करोड़ 11 लाखएक करोड़ 20 लाख की लागत से अशोक सम्राट भवन का होगा निर्माणफोटो- 02संवाददाता, जहानाबाद कुछ महीने के बाद शहरवासियों को नगर पर्षद से संबंधित कार्यों के लिए अलगना रोड में जाना पड़ेगा. वहां पर कार्यालय का निर्माण होगा. नगर पर्षद की करीब साढ़े पांच बिगहा जमीन वहां उपलब्ध है. नगर पर्षद की उसी निजी जमीन पर कार्यालय निर्माण की स्वीकृति मिली थी और अब राशि भी उपलब्ध हो चुकी है. शीघ्र ही ऑफिस निर्माण के लिए शिलान्यास किया जायेगा. नगर विकास विभाग ने जिला शहरी विकास कार्यकारी एजेंसी को निर्माण कार्य की जिम्मेवारी सौंपी है. इसके लिए पहले ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. मॉडल स्टीमेट के अनुसार बनानेवाले नगर पर्षद कार्यालय और अशोक सम्राट भवन निर्माण के लिए चार करोड़ 31 लाख रुपये नगर पर्षद को प्राप्त हुआ था, जिसे कार्यकारी एजेंसी के पास हस्तांतरित कर दिया गया. स्टीमेट के मुताबिक तीन करोड़ 11 लाख की लागत से पन्षद का डबल फ्लोर वाला भवन बनेगा. उसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी का कक्ष के अलावा सभाकक्ष, कार्यालय कर्मियों का कमरा और कंप्यूटर रूम का निर्माण होगा. इसी योजना के तहत एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से अशोक सम्राट भवन बनाया जायेगा. फिलहाल कम्युनिटी हॉल में संचालित है कार्यालय-शहर के उंटा मोड़ के दक्षिण इंडोर स्टेडियम के पास नगर पर्षद का कार्यालय संचालित हो रहा है. कार्यालय का निजी भवन बनाने का प्रस्ताव लंबे समय से लटका हुआ था. स्थल चयन के लिए माथा-पच्ची की जा रही थी. अंतत: जहानाबाद-काको रोड में अलगना मोड़ से सटे उत्तर पर्षद की निजी जमीन पर कार्यालय निर्माण कराने की स्वीकृति मिली. इसके निर्माण होने से नगर पर्षद कार्यालय का अपना भव्य भवन तो बनेगा, लेकिन शहरवासियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी. चूंकि शहर के निजामुद्दीनुपर से आगे वह स्थल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन