शिविर में 120 मरीजों की हुई आंख जांच

Updated:
विज्ञापन

साक्षरता भवन में लगा नेत्र जांच शिविर 41 का होगा ऑपरेशन जहानाबाद : जिले में विगत कई वर्षों से समाजसेवी योगेंद्र शर्मा तथा साईं नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र जांच एवं मुफ्त आंखों का ऑपरेशन का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में शनिवार को साक्षरता भवन में आयोजित शिविर में 120 लोगों ने अपनी […]

विज्ञापन

साक्षरता भवन में लगा नेत्र जांच शिविर

41 का होगा ऑपरेशन
जहानाबाद : जिले में विगत कई वर्षों से समाजसेवी योगेंद्र शर्मा तथा साईं नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र जांच एवं मुफ्त आंखों का ऑपरेशन का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में शनिवार को साक्षरता भवन में आयोजित शिविर में 120 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करायी, जिसमें 41 लोग ऑपरेशन के योग्य पाये गये. इन लोगों का संस्था द्वारा नि:शुल्क ऑपरेशन कराया जायेगा. शिविर के संबंध में बताते हुए कार्यक्रम के संयोजक संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि जांच टीम में डाॅ. राकेश कुमार के अलावा उनके सहयोगी धर्मवीर कुमार, प्रभंजन कुमार तथा रमेश कुमार शामिल थे.
उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले के 475 लोगों का ऑपरेशन कराया जा चुका है. उन्होंने बताया कि 7 मार्च को नोआंवा, 8 मार्च को छोटकी मठ ओकरी तथा 10 मार्च को स्वामी सहजानंद आइटीआइ शकुराबाद में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन