स्वच्छ व स्वस्थ जहानाबाद का लिया गया संकल्प
जहानाबाद नगर : स्वच्छ जहानाबाद , स्वस्थ जहानाबाद की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सदर अस्पताल में सफाई अभियान चलाया गया . अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ. के के राय के नेतृत्व में अस्पताल कर्मियों ने अस्पताल परिसर में झाड़ु लगाकर अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभायी . कर्मियों ने अस्पताल […]
जहानाबाद नगर : स्वच्छ जहानाबाद , स्वस्थ जहानाबाद की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सदर अस्पताल में सफाई अभियान चलाया गया . अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ. के के राय के नेतृत्व में अस्पताल कर्मियों ने अस्पताल परिसर में झाड़ु लगाकर अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभायी .
कर्मियों ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई करने के साथ ही यह संकल्प भी लिया कि अब अस्पताल में गंदगी नहीं फैलायेगें . अभियान के दौरान इंमरजेंसी , ओपीडी , एसएनसीयू आदि यूनिट के आसपास सफाई अभियान चलाया गया तथा मरीज व उनके परिजनों से भी अपील की गयी कि वे अस्पताल में गंदगी नहीं फैलाएं .
इस दौरान अस्पताल उपाधीक्षक ने लोगों से कहा कि गंदगी बीमारी का मुख्य कारण है . अस्पताल में मरीज अपने मर्ज का इलाज कराने आते हैं लेकिन अगर यहां ही गंदगी लगा रहेगा तो उनके मर्ज का इलाज कैसे होगा . स्वस्थ आदमी को भी बीमारी हो जायेगी इसलिए आवश्यक है कि अस्पताल को स्वच्छ एवं साफ -सुथरा रखने में हर किसी का सहयोग प्राप्त हो .
विगत रविवार को संत निरंकारी मंडल द्वारा सदर अस्प्ताल में सफाई अभियान चलाकर विभिन्न वार्डो की साफ -सफाई की गयी थी. इस दौरान मंडल के संतों द्वारा अस्पताल की सफाई करने के साथ ही लोगों से अपील किया गया था वे भी सफाई अभियान में सहभागी बनें .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










