ePaper

जनता दरबार में आये 49 मामले, निष्पादन का दिया आदेश

Updated at : 03 Jan 2025 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में आये 49 मामले, निष्पादन का दिया आदेश

डीएम अलंकृता पांडेय द्वारा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के आमजनों के परिवादों को सुना गया. जनता दरबार में कुल 49 परिवाद प्राप्त हुए.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर

. डीएम अलंकृता पांडेय द्वारा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के आमजनों के परिवादों को सुना गया. जनता दरबार में कुल 49 परिवाद प्राप्त हुए. जनता दरबार में भूमि विवाद, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवास योजना, भू-अर्जन, विद्युत, वृद्धावस्था पेंशन, आपसी विवाद, अभिलेखागार , राशन कार्ड, पर्यटन सहित अन्य कार्यालयों से संबंधित हैं.

जनता दरबार में आए परिवादियों में दारोगा यादव भूमि विवाद से संबंधित, रंतु कुमार मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल के लिए, राजेश विंद वासीगत पर्चा के लिए, राम उदय शर्मा नल-जल योजना बंद रहने के कारण, मुनारिक पंडित एवं अन्य मुआवजा भुगतान के लिए, रवि शंकर तिवारी, नेर पंचायत अवस्थित द्वापर युगीन शिवलिंग के रक्षार्थ उशेश्वर महादेव मंदिर में पर्यटकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अपनी अपनी फरियाद लेकर आये. जनता दरबार में आये सभी परिवादियों की समस्याओं को सुना गया एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों में विशेष रुप से ध्यान देते हुए ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. डीएम द्वारा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जिलास्तर पर प्राप्त होने वाले शिकायतों का निष्पादन ससमय करें जिससे कि परिवादी को लाभ मिल सके एवं उन्हें उनके शिकायतों के निमित्त संतोषजनक जवाब प्राप्त हो सके. जनता दरबार में प्राप्त परिवादों को संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया एवं कुछ मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को दूरभाष पर सूचित करते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया. वैसे मामले जो लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत आते हैं उन्हें सुनवाई के लिए पंजीकृत किया गया और ऐसे मामले जो इसके अंतर्गत नहीं है, उन पर कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने एवं प्रतिवेदन भेजने के लिए निर्देशित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन