jehanabad News : बाबा सिद्धनाथ मंदिर में 30 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक

Updated:
विज्ञापन
jehanabad News : बाबा सिद्धनाथ मंदिर में 30 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक

नववर्ष 2026 के अवसर पर गुरुवार को जिले के ऐतिहासिक और प्राकृतिक छटा से भरपूर अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल वाणावर पहाड़ काफी गुलजार नजर आया.

विज्ञापन

मखदुमपुर. नववर्ष 2026 के अवसर पर गुरुवार को जिले के ऐतिहासिक और प्राकृतिक छटा से भरपूर अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल वाणावर पहाड़ काफी गुलजार नजर आया. राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहाड़ी इलाके में नववर्ष का जश्न मनाने पहुंचे. मौके पर मौजूद लोगों ने पहाड़ स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया. हालांकि सुबह की ठंड के कारण शुरुआती समय में श्रद्धालुओं की संख्या कम थी, लेकिन दिन के 10 बजे के बाद भीड़ बढ़नी शुरू हुई और लगभग 3 बजे तक लंबी कतारें लगी रहीं. श्रद्धालु पहाड़ी इलाके के हथियाबोर, पातालगंगा और बाबन सीढ़िया क्षेत्रों में जलस्रोत से स्नान कर ”बोल बम”, ”हर हर महादेव”, ”जय भोलेनाथ” की जयघोष लगाते रहे, जिससे पूरा पहाड़ी इलाका गूंजता रहा. मंदिर के प्रबंधक भानु प्रताप ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर लगभग 30 हजार से अधिक लोगों ने जलाभिषेक किया. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कतार व्यवस्था बनायी गयी थी, जो शाम तक लगातार चलती रही. मंदिर के पास फूल-मालाओं और प्रसाद की दुकानों पर भी भारी भीड़ लगी रही, श्रद्धालु प्रसाद खरीदने के लिए लंबे समय तक कतार में डटे रहे. मौके पर आये लोगों ने पहाड़ पर ही खाना बनाकर वनभोज का आनंद भी लिया. सतघरवा गुफा देखने के लिए दोनों समुदायों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे. विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय की महिलाएं भी गुफा देखने आयीं, जबकि हिंदू समुदाय के लोग गुफा के आसपास पिकनिक मनाते दिखाई दिए. बिहार टूरिज्म के गाइड राकेश प्रसाद ने बताया कि नववर्ष पर पहुंचे लोगों ने पहाड़ी इलाके में पिकनिक का आनंद लिया. प्रशासन भी नववर्ष को लेकर चुस्त दिखाई दिया. गऊघाट और हथियाबोर क्षेत्रों में पुलिस के जवान तैनात थे. पातालगंगा इलाके में जिले के डीएम और एसपी समेत कई अधिकारी लगातार स्थल का निरीक्षण करते रहे. पहाड़ी इलाके के सतघरवा और मंदिर जाने वाले मुख्य द्वार के समीप पुलिस बल तैनात किया गया था, जबकि मंदिर परिसर में चार पुलिस जवान और अधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने श्रद्धालुओं को कतार में लगाकर व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराये. नववर्ष के अवसर पर वाणावर पहाड़ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक, पिकनिक और प्रशासनिक सतर्कता ने पर्वतीय स्थल को सुरक्षा और उत्सव का वातावरण प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन