Jehanabad : 15 लीटर देसी शराब व 500 लीटर जावा महुआ जब्त

Published by :MINTU KUMAR
Published at :05 Oct 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : 15 लीटर देसी शराब व 500 लीटर जावा महुआ जब्त

शराब के खिलाफ महेंदिया पुलिस द्वारा रविवार को थाना क्षेत्र के बलिदाद नटबिगहा में छापेमारी की गयी, जहां से 15 लीटर देसी महुआ के शराब के साथ 500 लीटर जावा महुआ बरामद किया गया.

विज्ञापन

कलेर. शराब के खिलाफ महेंदिया पुलिस द्वारा रविवार को थाना क्षेत्र के बलिदाद नटबिगहा में छापेमारी की गयी, जहां से 15 लीटर देसी महुआ के शराब के साथ 500 लीटर जावा महुआ बरामद किया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि पुलिस को बलिदाद नटबिगहा में शराब बनाने एवं बेचने की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद रविवार को पुलिस द्वारा छापेमारी की गयी. छापेमारी के क्रम में नटबिगहा के पास एक नाले से करीब 15 लीटर देसी शराब के साथ-साथ 500 लीटर जावा महुआ बरामद किया गया. इस दौरान शराब तस्कर भागने में सफल हो गये. उन्होंने यह भी बताया कि यह प्रयास किया जा रहा है कि आखिर यह शराब किसका है और कौन छुपाया था. इन बातों की जानकारी होते हुए ही पुलिस सही तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई करेगी, फिलहाल पुलिस के इस करवाई के बाद शराब तस्करों में भय व्याप्त हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन