ePaper

पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह है सतर्क

Updated at : 08 Oct 2019 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह है सतर्क

जहानाबाद नगर . दुर्गापूजा के अवसर पर लोग धार्मिक उत्साह व भक्ति भावना से ओत-प्रोत होकर पूजा अर्चना और मां भगवती के दर्शन कर रहे हैं. पूजा पंडालों को आकर्षक रूप से सजाया गया है और रोशनी की खूबसूरती से डेकोरेट किया गया है. जिला प्रशासन विधि-व्यवस्था और शांति व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर . दुर्गापूजा के अवसर पर लोग धार्मिक उत्साह व भक्ति भावना से ओत-प्रोत होकर पूजा अर्चना और मां भगवती के दर्शन कर रहे हैं. पूजा पंडालों को आकर्षक रूप से सजाया गया है और रोशनी की खूबसूरती से डेकोरेट किया गया है.

जिला प्रशासन विधि-व्यवस्था और शांति व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से सतर्क है. डीएम नवीन कुमार व एसपी मनीष ने देर रात तक पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी व्यवस्था का संपूर्ण नगर पर्षद क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा लिया गया है. डीएम, एसपी सहित अन्य वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा स्थिति का जायजा लिया जा रहा है.
डीएम ने रविवार को जिले के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. डीएम और एसपी ने नगर पर्षद क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरबाड़ी, गौरक्षणी सहित टेहटा, मखदुमपुर, घोसी, काको और हुलासगंज प्रखंड कि विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया व प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों व थानाप्रभारी से विधि-व्यवस्था संबंधी निर्देश दिये.
मखदुमपुर नगर पर्षद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, रोशनी व्यवस्था इत्यादि कार्यों का जायजा लेते हुए कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, मखदुमपुर को कई आवश्यक निदेश दिये गये हैं.
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पचमहला, सट्टी मोड़, ऊंटा मोड़, मलहचक मोड़, जाफरगंज, ठाकुरबाड़ी, गौरक्षणी पूजा पंडाल, फिदा हुसैन, अस्पताल मोड़, आंबेडकर चौक आदि स्थानों व पूजा पंडालों में डीएम , एसपी सहित एसडीओ, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पर्षद सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था की मुआयना कर रहे हैं.
पूजा पंडाल और आसपास के क्षेत्रों बेहतर रोशनी की व्यवस्था, सफाई की व्यवस्था, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव आदि की व्यवस्था करने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पर्षद को निर्देश दिया. डीएम ने प्रसन्नता के साथ कहा कि बाढ़ आने के बाद नगर पर्षद क्षेत्र में बहुत कम समय में सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था के लिए कार्यपालक पदाधिकारी नप द्वारा काफी अच्छा कार्य किया गया है और सभी पदाधिकारियों द्वारा काफी सहयोग दिया गया है.
नप कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि ठाकुरबाड़ी मेला व गौरक्षणी मेला क्षेत्र में नदी किनारे बैरिकेडिंग लगाया गया है. साथ ही जिला प्रशासन द्वारा बेहतर साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल आदि की व्यवस्था में नगर पर्षद कर्मी लगे हुए हैं. डीएम ने जिले में सभी दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर बने रहने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन