लू से एक की मौत, कई मरीजों का हुआ अस्पताल में इलाज
Updated at : 19 Jun 2019 5:12 AM (IST)
विज्ञापन

जहानाबाद : पिछले कई दिनों से लू अपने पूरे उफान पर है जिसके कारण कई लोग इसकी चपेट में आकर असमय काल के गाल में समा रहे हैं. मंगलवार को भी एक मरीज की मौत लू के कारण हो गयी. हालांकि उसके परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के बजाय शव अपने साथ घर लेकर चले […]
विज्ञापन
जहानाबाद : पिछले कई दिनों से लू अपने पूरे उफान पर है जिसके कारण कई लोग इसकी चपेट में आकर असमय काल के गाल में समा रहे हैं. मंगलवार को भी एक मरीज की मौत लू के कारण हो गयी. हालांकि उसके परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के बजाय शव अपने साथ घर लेकर चले गये.
सदर प्रखंड के सुकूलचक गांव निवासी अभय कुमार (40 वर्ष) की मौत लू लगने से हो गयी. बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति अपने गांव से 200 गज की दूरी पर स्थित तरबाना में ताड़ी पीने गया हुआ था. ताड़ी पीकर जब वह लौट रहा था उसी दौरान लू की चपेट में आ गया और वह खेतों में गिर पड़ा.
पउसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक द्वारा परिजनों को सलाह भी दिया गया कि शव का पोस्टमार्टम करा लें लेकिन परिजन नहीं माने और शव लेकर चले गये. वहीं कनौली निवासी चंदेश्वर शर्मा लू की चपेट में आने से बीमार पड़ गये जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. वहीं कई अन्य लू पीड़ित मरीज भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




