बेहतर खिलाड़ियों को नहीं मिला हेमन ट्रॉफी में खेलने का मौका
Updated at : 26 Mar 2019 6:00 AM (IST)
विज्ञापन

जहानाबाद : सत्र 2017-18 जिलास्तरीय क्रिकेट लीग जहानाबाद का सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ऑफ स्पिनर राजू यादव को चुना गया, पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य के सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता हेमन ट्रॉफी में जहानाबाद के लिए नहीं खेलने दिया गया. वही हाल इस सत्र 2018-19 के जहानाबाद लीग के हीरो रहे ऑफ स्पिनर प्रवीण कुमार […]
विज्ञापन
जहानाबाद : सत्र 2017-18 जिलास्तरीय क्रिकेट लीग जहानाबाद का सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ऑफ स्पिनर राजू यादव को चुना गया, पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य के सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता हेमन ट्रॉफी में जहानाबाद के लिए नहीं खेलने दिया गया.
वही हाल इस सत्र 2018-19 के जहानाबाद लीग के हीरो रहे ऑफ स्पिनर प्रवीण कुमार के साथ हुआ. प्रवीण को भी प्रतियोगिता के मैन ऑफ द सीरीज बनना महंगा पड़ा और वो भी अभी तक हेमन ट्रॉफी का एक भी मैच नहीं खेला.
दोनों खिलाड़ियों के अलावा और भी अनेक खिलाड़ी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विनोद कुमार सिंह पर टीम के चयन में अनियमितता और पैसा लेकर टीम बनाने का लिखित आरोप जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह से की है, पर अध्यक्ष की चुप्पी से सारे खिलाड़ी हताहत हैं और निराश भी. खिलाड़ी प्रवीण ने टीम में खेलाने के नाम पर सचिव पर पैसा मांगने का ऑडियो क्लिप भेजकर पुख्ता प्रमाण पेश किया है.
साथ ही सचिव द्वारा अंडर-19 खिलाड़ी शिवराज और राजू यादव के बारे में अभद्र भाषा और गाली का प्रयोग करने का आरोप लगाया है. सांईं क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष ने नैतिकता के आधार पर पूरी तरह से क्रिकेट संचालन में फेल हो चुके सचिव से इस्तीफा मांगा और कहा कि अब खिलाड़ियों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे.
इन्होंने इसके पहले भी जहानाबाद के नाम को और क्रिकेट को पूरे बिहार में शर्मसार किया है. इनके सचिव रहते जहानाबाद क्रिकेट टीम ने मोतिहारी में 2007 में पूरे बिहार का हेमन ट्रॉफी का फाइनल, 2009 में गया में अंडर-19 का फाइनल, 2012 में गया में ही टी-20 का फाइनल तक का सफर तय किया.
पूरे बिहार में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, लेकिन फिर भी ये किसकी बदकिस्मती कही जाए कि इस टीम के हीरो रहे टुन्नू, डीके पाल, राशिद, विश्वाश, ताबिश, इरफान, सज्जाद सहित अनेकों स्टार खिलाड़ियों मे से किसी को स्टेट टीम में सचिव ने तालमेल बिठाकर नहीं खेलने दिया.
वहीं बगल के छोटे से जिला अरवल से दर्जनों खिलाड़ी औसत प्रदर्शन के बावजूद बिहार का प्रतिनिधित्व किया. ये आखिर किसकी नाकामी कहलाएगी.
खिलाड़ियों को अविलंब न्याय चाहिए, इसके लिए खिलाड़ियों ने सभी वरीय पदाधिकारियों को लिखित आवेदन दे दिया है, फिर भी जिला क्रिकेट संघ मौन है और खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होने का तमाशा देख रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




