ePaper

हाजीपुर : दुनिया में बज रहा भारत का डंका : पासवान

Updated at : 28 Feb 2019 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
हाजीपुर :  दुनिया में बज रहा भारत का डंका : पासवान

हाजीपुर : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बुधवार को सदर प्रखंड के सांसद आदर्श ग्राम पंचायत विशुनपुल बालाधारी में कई योजनाओं का शिलान्यास किया. पंचायत में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान हर मामले में देश की काफी तरक्की हुई […]

विज्ञापन
हाजीपुर : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बुधवार को सदर प्रखंड के सांसद आदर्श ग्राम पंचायत विशुनपुल बालाधारी में कई योजनाओं का शिलान्यास किया. पंचायत में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान हर मामले में देश की काफी तरक्की हुई है. पूरी दुनिया में आज भारत का डंका बज रहा है. विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता से घबरा कर पूरा विपक्ष एक साथ हो गये हैं और मजबूर सरकार बनाने पर अामादा हैं.
लेकिन आने वाले चुनाव में एक बाद फिर से पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की मजबूत सरकार बनेगी. मजबूत सरकार का ही परिणाम है कि आज हर पुलवामा में शहीद जवानों की शहादत का बदला वायु सेना ने पाक सीमा में घुसकर 12 दिनों के अंदर ले लिया. उन्होंने कहा कि सांसद आदर्श पंचायत में कई योजनाओं की रफ्तार काफी तेज है.
पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 86 लाभुकों का चयन किया गया, जिसमें से 34 के आवास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. 56 को प्रथम, 47 को द्वितीय व 28 लाभुकों को तृतीय किस्त की राशि का भुगतान किया जा चुका है. 2269 एपीएल व बीपीएल परिवारों घर बिजली से रोशन हो रहे हैं.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20 आवेदन स्वीकृत किये गये हैं. वहीं प्रधानमंत्री जन आयुष्मान योजना के 735 लाभुक हैं. 50 को गोल्डेन कार्ड दिये गये हैं. केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र के अतिरिक्त कमरा निर्माण कार्य तथा सामुदायिक भवन परिसर में मिट्टी भराई व ईंट सोलिंग के कार्य का शिलान्यास किया.
साथ ही नवस्वीकृत चार आंगनबाड़ी केंद्रों का शुभारंभ भी किया. मौके पर डीएम राजीव रौशन, सांसद प्रतिनिधि अवधेश सिंह, जिलाध्यक्ष ठाकुर इंदूभूषण सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन