जहानाबाद में पेट्रोल पंप से एक लाख लूटे

जहानाबाद : घोसी थाना क्षेत्र के लखावर गांव के पास शनिवार की देर रात 11 .30 बजे हथियार बंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप से एक लाख रुपये लूट लिये. जानकारी के अनुसार, किसान सेवा केंद्र नामक पेट्रोल पंप में हथियारों से लैस अपराधी और हथियार का भय दिखा कर एक लाख रुपये लूट लिये. इस […]
जहानाबाद : घोसी थाना क्षेत्र के लखावर गांव के पास शनिवार की देर रात 11 .30 बजे हथियार बंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप से एक लाख रुपये लूट लिये.
जानकारी के अनुसार, किसान सेवा केंद्र नामक पेट्रोल पंप में हथियारों से लैस अपराधी और हथियार का भय दिखा कर एक लाख रुपये लूट लिये. इस दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने विरोध किया, जिसके साथ मारपीट की गयी. अपराधी बाइक पर सवार होकर आये थे. अपराधियों ने मारपीट कर एक कर्मचारी को घायल कर दिया. रात में घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गये. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. साथ ही घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




